सड़क सुरक्षा एवं फर्स्ट रिस्पॉन्डर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

हरिद्वार — परिवहन विभाग हरिद्वार द्वारा पतंजलि यूनिवर्सिटी औरंगाबाद में NCC एवं NDRF के संयुक्त सहयोग से सड़क सुरक्षा कार्यक्रम एवं फर्स्ट रिस्पॉन्डर प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण के दौरान सड़क दुर्घटनाओं में सुरक्षित व्यवहार, गोल्डन आवर, प्राथमिक उपचार, सीपीआर एवं प्रथम प्रतिक्रिया के मानक प्रोटोकॉल की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में NCC कैडेट्स व छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा यातायात नियमों के पालन, हेलमेट व सीट बेल्ट के उपयोग और नशे में वाहन न चलाने की शपथ ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *