शहरी क्षेत्रों की सड़कें होंगी गड्ढामुक्त, टीमों ने शुरू किया सर्वे

हरिद्वार। अब शहरी क्षेत्रों की सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने की कवायद तेज हो गई है। राजस्व, लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) और नगर निकाय की टीमों ने सड़कों का सर्वे कार्य शुरू कर दिया है।

जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग के अभियंताओं को प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि क्षतिग्रस्त सड़कों का शीघ्र आकलन कर उन्हें दुरुस्त किया जाए। इसके लिए उप जिलाधिकारियों को अपने स्तर से अधिकारी नामित करने के साथ ही संबंधित नगर निकायों में अधिशासी अधिकारी और नगर निगम में सहायक नगर आयुक्त को नोडल अधिकारी बनाया गया है।

डीएम ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप निर्धारित समय सीमा के भीतर शहरी क्षेत्रों की सभी सड़कें गड्ढामुक्त होनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *