देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास में सल्ट विधायक महेश सिंह जीना ने शिष्टाचार भेंट कर उत्तराखंड की सांस्कृतिक पहचान से जुड़े पारंपरिक पहाड़ी उत्पाद भेंट किए, जिनमें स्थानीय सब्जियां, जैविक कृषि उत्पाद और प्राकृतिक खाद्य सामग्री शामिल थी। मुख्यमंत्री ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि स्थानीय उत्पाद ग्रामीण अर्थव्यवस्था, किसानों, महिला स्वयं सहायता समूहों और कारीगरों की आजीविका को मजबूत करते हैं। उन्होंने अपील की कि औपचारिक भेंटों व कार्यक्रमों में पहाड़ी दालें, मंडुवा-झंगोरा, हर्बल व ऑर्गेनिक उत्पाद, हस्तशिल्प और हाथकरघा वस्त्र जैसे स्थानीय उत्पादों को प्राथमिकता दी जाए, जिससे “लोकल टू ग्लोबल” मिशन को गति मिले और पहाड़ के उत्पादों को राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में नई पहचान मिल सके।