मुख्यमंत्री के निर्देशों के तहत धर्मनगरी हरिद्वार को स्वच्छ, सुंदर और क्लीन जनपद बनाने के उद्देश्य से जनपद में 30वें दिन भी व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित स्वयं अभियान की निगरानी कर रहे हैं। शहरी क्षेत्रों से लेकर ग्रामीण इलाकों और राष्ट्रीय राजमार्ग तक साफ-सफाई कराई गई। बीएचईएल टाउनशिप, सिडकुल क्षेत्र, लक्सर व बहादराबाद विकासखंड सहित कई स्थानों पर कचरा निस्तारण, पेड़ों की छंटाई और सफाई की गई। महिला समूहों और विभागीय अधिकारियों ने भी अभियान में सहभागिता की। प्रशासन का लक्ष्य हरिद्वार को स्वच्छ और मॉडल जनपद बनाना है।