5 से 21 मार्च तक संस्कृत बोर्ड परीक्षाएं

हरिद्वार। नगर मजिस्ट्रेट अजय वीर सिंह ने बताया कि पूर्वमध्यमा द्वितीय वर्ष (हाई स्कूल) एवं उत्तरमध्यमा द्वितीय वर्ष (इंटरमीडिएट) की परीक्षाएं 5 से 21 मार्च 2025 तक हरिद्वार नगर क्षेत्र में आयोजित की जाएंगी। परीक्षा को नकलमुक्त, सुव्यवस्थित और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर के दायरे में निषेधाज्ञा लागू करने का निर्णय लिया है। परीक्षा के लिए गुरुकुल संस्कृत उत्तरमध्यमा विद्यालय, ज्वालापुर, ऋषिकुल विद्यापीठ ब्रह्मचर्याश्रम संस्कृत उत्तरमध्यमा विद्यालय, हरिद्वार और श्री जगदेव सिंह संस्कृत उत्तरमध्यमा विद्यालय, सप्तऋषि आश्रम सप्तसरोवर को परीक्षा केंद्र बनाया गया है, जबकि संकलन केंद्र ऋषिकुल विद्यापीठ ब्रह्मचर्याश्रम संस्कृत उत्तरमध्यमा विद्यालय हरिद्वार रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *