*हर उत्तराखंडी राज्य का ब्रांड एंबेसडर : सौरभ बहुगुणा

धनौरी/हरिद्वार। उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कहा कि राज्य से बाहर जाकर नाम रोशन करने वाला हर उत्तराखंडी प्रदेश का ब्रांड एंबेसडर है और यहां रहने वाले सवा करोड़ लोग हमारी पहचान हैं। शुक्रवार को हरिओम सरस्वती पीजी कॉलेज धनौरी में स्थापना दिवस समारोह आयोजित हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि बहुगुणा ने कहा कि अति पिछड़े क्षेत्र में महाविद्यालय की स्थापना कर शिक्षा ऋषि डॉ. तेजवीर सिंह सैनी ने बालिकाओं के लिए उच्च शिक्षा के अवसर बढ़ाए हैं। प्रबंध समिति के सचिव डॉ. आदित्य सैनी ने बताया कि कॉलेज में 70 प्रतिशत से अधिक छात्राएं अध्ययनरत हैं तथा संस्थान न्यूनतम शुल्क में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान कर रहा है। आरएसएस के पूर्व जिला कार्यवाह डॉ. अंकित सैनी ने कहा कि कॉलेज से पढ़कर अनेक छात्रों ने विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। कार्यक्रम में वार्षिक पत्रिका ‘तेजस’ का विमोचन भी किया गया, जिसमें संस्थापक डॉ. तेजवीर सिंह सैनी की जीवन यात्रा को शामिल किया गया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रबंध समिति की अध्यक्ष सुमन देवी ने की, जबकि संचालन डॉ. अंजली गौड़ ने किया। समारोह में भाजपा जिला उपाध्यक्ष लव शर्मा, जिला महामंत्री हीरा सिंह बिष्ट, आयुषी पंवार, अंजली देवी, मोनिका चौधरी, रितु बिश्नोई, संध्या त्यागी, डॉ. अंजु, डॉ. रविंद्र कुमार, डॉ. अंजू शर्मा, डॉ. राहुल देव, डॉ. भूपेंद्र सिंह, डॉ. देवेंद्र कुमार सहित कई लोग मौजूद रहे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *