27 सितम्बर को UTET परीक्षा, केंद्रों के 200 मीटर दायरे में धारा-163 लागू

हरिद्वार। उत्तराखण्ड विद्यालयी शिक्षा परिषद रामनगर नैनीताल की ओर से 27 सितम्बर (शनिवार) को उत्तराखण्ड अध्यापक पात्रता परीक्षा (UTET I & II) दो पालियों में आयोजित होगी। परीक्षा हरिद्वार नगर क्षेत्र के 6 केंद्रों पर होगी। परीक्षा को नकलविहीन और शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए केंद्रों के 200 मीटर दायरे में धारा-163 (पूर्व धारा-144) लागू की गई है।

इस दौरान पांच या उससे अधिक लोगों के समूह में एकत्र होने, धरना-प्रदर्शन, जुलूस और ध्वनि प्रदूषण पर रोक रहेगी। हथियार, विस्फोटक पदार्थ और मोबाइल-फोन आदि ले जाना प्रतिबंधित होगा। आदेश का उल्लंघन भारतीय न्याय संहिता की धारा-223 के तहत दंडनीय होगा।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *