हरिद्वार। रविवार को उतरी हरिद्वार स्थित योग अनुभव आश्रम के प्रांगण में तीन दिवसीय आॅल इंडिया कराटे चैंपियनशिप का शुभारंभ किया गया। चैंपियनशिप का उद्घाट्न मुख्य अतिथि महानगर व्यापार मंडल जिला अध्यक्ष सुनील सेठी ने योग अनुभव ट्रस्ट के संचालक संत सुखदेवानंद महाराज के सानिध्य एवं महाराज विश्वास पूरी की अध्यक्षता में किया।
इस अवसर पर सेठी ने कहा कि आत्मरक्षा का गुण आज की पीढ़ी के लिए बेहद आवश्यक है। आज की युवा पीढ़ी अत्याधुनिक कार्यों में अधिक रुचि ले रही है, जिससे शारीरिक फिटनेस और आत्मरक्षा के महत्व को नजरअंदाज कर रही है। लेकिन यहां देश के कई राज्यों से आए बच्चे यह संदेश दे रहे हैं कि आत्मरक्षा और विपत्ति में दूसरों की रक्षा करना ही मानवता है।
संत सुखदेवानंद महाराज और महंत विश्वास पूरी महाराज ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि शरीर को तपाना आवश्यक है, तभी हम अपनी रक्षा के साथ निस्सहाय लोगों की सहायता कर सकते हैं। जीवन का उद्देश्य दूसरों की मदद करना होना चाहिए। इससे न केवल शरीर का विकास होगा, बल्कि राष्ट्र की उन्नति में युवा भागीदार बनेंगे। आत्मनिर्भर बनकर ही आत्मनिर्भर राष्ट्र का निर्माण संभव है।
आयोजक मंडल रोहित वर्मा और विनोद कुमार ने जानकारी दी कि 13 राज्यों से आए बच्चों ने 19 तारीख से ही प्रैक्टिस शुरू कर दी थी। 20 तारीख को मुख्य अतिथियों द्वारा इस चैंपियनशिप का विधिवत शुभारंभ किया गया। समापन समारोह 21 तारीख को होगा, जहां विजेता टीमों को मैडल और पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।
आयोजक मंडल रोहित वर्मा एवं विनोद कुमार ने बताया कि चैंपियनशिप में 13 राज्यों के बच्चों ने प्रतिभाग किया है। आज चैंपियनशिप के समापन पर विजेता बच्चों को पुरस्कृत कर मैडल देकर सम्मानित किया जाएगा ।