हरिद्वार: वरिष्ठ नागरिक सामाजिक संगठन हरिद्वार ने राज्यसभा में वर्ष 1992 से लंबित जनसंख्या नियंत्रण विधेयक को शीघ्र पारित कर लागू करने की मांग की। संगठन ने कहा कि विधेयक लागू होने पर दो बच्चों वाले परिवारों को ही सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा तथा दो से अधिक बच्चों वाले सांसद और विधायक चुनाव के लिए अयोग्य होंगे।
संगठन के अनुसार, इससे सरकारी खाद्यान्न और आयुष्मान भारत जैसी योजनाओं पर आर्थिक दबाव कम होगा, जनसंख्या असंतुलन पर नियंत्रण होगा और देश के विकास को गति मिलेगी। बैठक में एलआईसी के महाप्रबंधक श्री सुनीव जुत्शी ने नवजीवन श्री व न्यू जीवन शांति योजनाओं की जानकारी दी। बैठक की अध्यक्षता संगठन अध्यक्ष चौधरी चरण सिंह ने की।