वरिष्ठ नागरिक संगठन ने शासन का जताया आभार

हरिद्वार। पतंजलि केपास आरोग्यम सोसाइटी के फ्लैटों में रह रहे वरिष्ठ नागरिक सामाजिक संगठन के सदस्यों ने शासन और प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया है।

संगठन के अध्यक्ष चौ. चरण सिंह ने बताया कि सोसाइटी की कार्यकारिणी के चुनाव 8 सितम्बर 2024 को हरिद्वार प्रशासन की देखरेख में सम्पन्न कराए गए थे, किंतु विपक्ष की याचिका के चलते परिणाम घोषित नहीं हो सके थे। इसके बाद 1 सितम्बर 2025 को मा. उच्च न्यायालय ने जिला प्रशासन हरिद्वार को चुनाव परिणाम घोषित करने के निर्देश दिए।

इसी क्रम में संगठन के प्रतिनिधि मंडल ने जिलाधिकारी हरिद्वार और अपर जिलाधिकारी श्री फिंचाराम चौहान से मुलाकात कर मा. न्यायालय के आदेशानुसार शीघ्र परिणाम घोषित करने का निवेदन किया।

प्रशासन ने वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं का संज्ञान लेते हुए 20 सितम्बर 2025 को अपराह्न 2 बजे चुनाव परिणाम घोषित करने का निर्णय लिया है। संगठन ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए शासन-प्रशासन की सराहना की है।

प्रतिनिधि मंडल में चौ. चरण सिंह, विकास अग्रवाल, श्रीमती संतोष नैथानी, श्रीमती रानी शर्मा, अरुण अग्रवाल, ए. पी. एन. सक्सैना और एडवोकेट सुधीर कुमार मोहंती सहित अन्य सदस्य शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *