सच्चे मन से की गयी सेवा अवश्य फलदायी होती है-स्वामी सोमेश्वरानंद

हरिद्वार। महामंडलेश्वर स्वामी सोमेश्वरानंद महाराज ने भक्तों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी को मानव सेवा और गौ सेवा में योगदान करना चाहिए। बैरागी कैंप स्थित आश्रम में भक्तों को संबोधित करते हुए स्वामी सोमेश्वरानंद महाराज ने कहा कि सच्चे मन से की गई सेवा अवश्य ही फलदाई होती है। उन्होंने चंद्र ग्रहण के प्रभाव पर बोलते हुए कहा कि चंद्र ग्रहण का असर साफ तौर पर देखा जा सकता है और अरजकता का माहौल लगातार बन रहा है। पूरी दुनिया में युद्ध की स्थिति बनी हुई है। उन्होंने कहा कि चंद्र ग्रहण का असर निश्चित तौर पर राजनीतिक परिवेश पर भी पड़ने वाला है। उन्होंने लोगों से अपील की की धर्म संस्कृति के प्रचार प्रसार में योगदान दें। किसी भी व्यक्ति का अहित ना करें। सेवा कार्यों से ही मनुष्य की पहचान होती है। उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया में सनातन संस्कृति विशेष स्थान रखती है। सोमेश्वरानंद महाराज ने कहा कि मां गंगा के आचमन मात्र से ही व्यक्ति का उद्धार हो जाता है। गंगा को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए सहयोग प्रदान करें। उन्होंने कहा कि कुंभ के विकास कार्यों को प्रमुखता से किया जाना चाहिए। जिससे कुंभ के दौरान संत समाज और श्रद्धालुआंे को किसी प्रकार की असुविधा का सामना ना करना पड़े।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *