आईटीसी में मजदूर संघ की सातवीं वर्षगांठ धूमधाम से संपन्न

हरिद्वार। शनिवार को सिडकुल स्थित आईटीसी कंपनी में पैकेजिंग एवं प्रिंटिंग मजदूर संघ ने पीपीडी यूनिट के मुख्य गेट पर सातवीं वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता यूनियन के अध्यक्ष सुधाकर जुयाल और मंच संचालन रवि चंदेला ने किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि संदीप सिंघानिया और विशिष्ट अतिथि चंद्रशेखर चैहान के साथ इंद्रपाल शर्मा, शशांक चैहान, पवन कश्यप, और अमित चैहान शामिल रहे। कार्यक्रम में श्रमिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

इस अवसर पर इंद्रपाल शर्मा ने बीएमएस की रीति-नीति और दत्तोपंत ठेंगड़ी के विचारों पर प्रकाश डालते हुए श्रमिकों को संगठित और जागरूक रहने का संदेश दिया। जबकि पवन कश्यप और चंद्रशेखर चैहान ने मजदूरों के हितों के लिए उनके बीच एकता और भाईचारे को बनाए रखने की वकालत की।

साथ ही मुख्य अतिथि संदीप सिंघानिया ने सिडकुल में मजदूरों के संघर्षों का उल्लेख करते हुए संगठन की ताकत और सफलता के लिए अपने नेताओं पर विश्वास बनाए रखने का मंत्र दिया।

यूनियन वर्षगांठ में सुधीर, मनोज चौहान, आशीष नेगी, दीपक यादव, मनमोहन भारद्वाज, जसवंत सिंह, परमोशन कुमार, दुष्यंत चौहान, भवन सिंह, चमन सिंह, सत्यनारायण यादव, विजय सिंह, लक्ष्मण सिंह, पदम सिंह, नरेंद्र सिंह, सदन रावत आदि यूनियन कार्यकर्ता शामिल हुए।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *