संतोषी माता आश्रम कनखल में श्रीमद् देवी भागवत कथा का आगाज

कनखल: संतोषी माता आश्रम में आज 9 दिवसीय श्रीमद् देवी भागवत कथा ज्ञान यज्ञ और संन्यास स्वर्ण जयंती समारोह शुरू हो गया। कनखल को बिजली की लड़ियों और झांकियों से सजाया गया है। महिषासुर मर्दिनी देवी मंदिर में 1200 कर्मकांडी विद्वानों द्वारा श्रीमद् देवी भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है।

कथा व्यास स्वामी श्रवणानंद सरस्वती ने कथा की शुरुआत करते हुए कहा कि यह कथा आत्मबल को बढ़ाती है और हरिद्वार कनखल शक्तिपीठों की प्रमुख स्थल है।

मुख्य अतिथि, उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल ने महामंडलेश्वर संतोषी माता को संन्यास की 50वीं वर्षगांठ की शुभकामनाएं दीं और उनके धर्मपरायण जीवन की सराहना की।

युग पुरुष और श्री राम मंदिर ट्रस्ट के मुख्य ट्रस्टी महामंडलेश्वर स्वामी परमानंद सरस्वती ने श्रीमद् देवी भागवत पुराण पर प्रकाश डाला और संतोषी माता को आशीर्वाद दिया।

समारोह में महामंडलेश्वर दिव्यानंद सरस्वती, ज्योतिर्मयानंद गिरी, स्वामी चेतनानंद गिरी और अन्य प्रमुख व्यक्ति भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *