हरिद्वार। चुनाव की मतगणना के लिये केन्द्रीय विद्यालय में चल रही तैयारियों का अपर मुख्य चुनाव अधिकारी विजय कुमार जोगदण्डे तथा संयुक्त मुख्य चुनाव अधिकारी प्रताप शाह ने निरीक्षण किया। उन्होंने केंद्रीय विद्यालय में बनाये गये कई विधान सभाओं के ए.आरओ. मतगणना कक्ष तथा पोस्टल बैलेट गणना कक्षों की जाँच की। साथ ही जिला चुनाव अधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल से व्यवस्थाओं की जानकारी ली, संयुक्त मुख्य चुनाव अधिकारी प्रताप शाह ने मतगणना केन्द्र केे नोडल सुरेश तोमर से अत्यधिक गर्मी के चलते मतगणना कर्मचारियों की सुविधाओं जैसे जलपान, कूलर-पंखों व फर्नीचर आदि की व्यवस्था की आश्यकताओं का ध्यान रखने के आदेश जारी किये। उन्होंने यह भी कहा कि मतगणना प्रक्रिया में परिणाम का महत्व है, इसलिए इस काम में कुशल कार्मिकों की नियुक्ति होनी चाहिए। उन्होंने सुनिश्चित किया कि मतगणना कार्य पूरी शुद्धता के साथ संपन्न हो।