हरिद्वार। नजीबाबाद हाईवे और चंडी घाट पुल पर एनएचएआई की धीमी कार्य गति शिवरात्रि पर शिव भक्तों के लिए परेशानी का सबब बन सकती है। महानगर व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष सुनील सेठी ने केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को पत्र लिख कार्यदायी संस्था की लापरवाही पर नाराजगी जताई और कंपनी को ब्लैकलिस्ट करने की मांग की।
सेठी ने बताया कि शिवरात्रि पर भारी संख्या में श्रद्धालु इसी मार्ग से गुजरते हैं, लेकिन हाईवे और पुल का काम अधूरा पड़ा है। कई जगह सड़क टूटी हुई है, पुराना पुल भी जर्जर हालत में है, और सुरक्षा के लिए कोई संकेतक या रिफ्लेक्टर नहीं लगाए गए हैं, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ गई है।
उन्होंने मांग की कि लापरवाह कंपनी को हटाकर दूसरी एजेंसी को काम दिया जाए। इस मांग का समर्थन पंकज माटा, सुनील मनोचा, भूदेव शर्मा, सोनू चैधरी, मुकेश अग्रवाल समेत कई व्यापारियों ने किया।