रुड़की में स्मैक तस्कर गिरफ्तार, 7.32 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद

रुड़की। ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन के तहत हरिद्वार पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। इसी क्रम में कोतवाली रुड़की पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक स्मैक तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 7.32 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की है।

पुलिस के अनुसार, माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखंड सरकार द्वारा संचालित ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन के अंतर्गत जनपद को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से अवैध शराब, स्मैक, हेरोइन, चरस और गांजा की तस्करी करने वालों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर सभी थाना प्रभारियों को सख्त कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं।

इसी के तहत प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रुड़की के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा 24 जनवरी 2026 को बूचड़ी फाटक, रुड़की के पास चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान संदिग्ध युवक आशु को रोका गया। तलाशी लेने पर उसके पास से 7.32 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई।

पकड़े गए आरोपी की पहचान आशु पुत्र सुलेमान निवासी कस्बा लंढौरा, कोतवाली मंगलौर, जनपद हरिद्वार के रूप में हुई है। आरोपी के विरुद्ध कोतवाली रुड़की में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा संख्या 26/2026 दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस टीम में उप निरीक्षक बालम सिंह राठौर, हेड कांस्टेबल युनुस बेग, कांस्टेबल गुलबहार और कांस्टेबल प्रदीप डंगवाल शामिल रहे। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि देवभूमि में नशे के कारोबार को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आगे भी ऐसी कार्रवाइयां जारी रहेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *