स्मार्ट मीटर का झटका! रिटायर्ड कर्मी को आया 32,84,810 का बिजली बिल

हरिद्वार। कनखल स्थित हनुमंतपुरम कॉलोनी में स्मार्ट मीटर लगने के बाद एक चैं चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक रिटायर्ड कर्मी वीरेंद्र कुमार को बिजली विभाग ने 32,84,810 रुपये का बिल भेज दिया। वीरेंद्र कुमार का कहना है कि उनके घर में न तो कोई फैक्ट्री चलती है और न ही भारी बिजली खर्च करने वाले उपकरण हैं, फिर भी इतना बड़ा बिल आना समझ से परे है।

कहीं-कहीं बिजली विभाग की लापरवाही का आलम यह है कि हफ्ते में दो-दो बार बिल भेजा जा रहा है। स्थानीय व्यापार मंडल अध्यक्ष संदीप ने भी स्मार्ट मीटर का विरोध करते हुए कहा कि उपभोक्ताओं को पूरी जानकारी दिए बिना ही इन मीटरों को लगाया जा रहा है, जिससे लोग भारी परेशानी झेल रहे हैं।

वीरेंद्र कुमार ने बिजली विभाग से शिकायत की, जहां उन्हें गलती सुधारने का आश्वासन दिया गया, क्षेत्रवासियों का कहना है कि अगर जल्द ही इस समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वे बड़े स्तर पर विरोध प्रदर्शन करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *