दत्तात्रेय जयंती पर होगा विशेष पूजन, अभिषेक एवं आरती का आयोजन

हरिद्वार । भगवान दत्तात्रेय जयंती के अवसर पर कुशावर्त घाट स्थित श्रीदत्तात्रेय शिव मंदिर में गुरुवार को विशेष पूजन, रुद्राभिषेक और आरती कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

मंदिर के पुजारी धर्मानंद कोठारी ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ दोपहर 12 बजे भगवान श्रीदत्तात्रेय पूजन के साथ होगा। इसके उपरांत दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक रुद्राभिषेक एवं श्रीगंगा पूजन का क्रम संपन्न होगा। कार्यक्रम के अंतिम चरण में अपराह्न 3 बजे से भव्य आरती एवं प्रसाद वितरण किया जाएगा। पुजारी धर्मानंद कोठारी ने बताया  कि कुशावर्त घाट स्थित प्राचीन श्रीदत्तात्रेय शिव मंदिर मंदिर हरिद्वार की आस्था एवं आध्यात्मिकता का महत्वपूर्ण केंद्र है।

आयोजक सदस्य दीपक कोठारी व सचिन कोठारी ने कहा कि दत्तात्रेय जयंती पर होने वाले अनुष्ठानों का उद्देश्य समाज में दिव्यता, सद्भाव एवं आध्यात्मिक चेतना का प्रसार करना है। दीपक कोठारी व सचिन कोठारी ने सभी श्रद्धालुओं से परिवार सहित कार्यक्रम में शामिल होने की अपील भी की। इस अवसर पर अजय पाराशर, कपिल पाराशर, कैलाश पाठक, भूपेश पाठक सहित अन्य लोग मौजूद रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *