हरिद्वार। विकास भवन सभागार में ‘टूगेदर फॉर बेटर इंटरनेट’ के अवसर पर एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिला सूचना प्रौद्योगिकी अधिकारी यशपाल सिंह ने साइबर अपराध और फ्रॉड से बचाव के लिए सुरक्षित इंटरनेट उपयोग पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने अधिकारियों और छात्रों को साइबर ठगी से बचने के उपायों के बारे में बताया, जैसे अजनबी कॉल्स से बचना, अनजान क्यूआर कोड स्कैन न करना, और फिशिंग लिंक से दूर रहना। यशपाल सिंह ने यह भी बताया कि किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने से आपके व्यक्तिगत डेटा का शिकार हो सकता है और ऐसी स्थिति में तुरंत राष्ट्रीय साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत करें।
कार्यशाला में साइबर स्वच्छता की भी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई, जिससे साइबर खतरों से बचाव में मदद मिल सकती है। कार्यशाला में इंटर कॉलेज रावली महादूद के छात्रों और विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया। ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर अभिषेक चैहान, ललित, नरेश और गणेश भी उपस्थित थे।