हरिद्वार। कानून-व्यवस्था को लेकर पुलिस कप्तान ने बड़ी कार्रवाई की है! खानपुर विधायक के कैंप कार्यालय पर फायरिंग की सनसनीखेज वारदात के बाद लापरवाही बरतने वाले पुलिस अधिकारियों पर गिरी गाज है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कड़ा रुख अपनाते हुए रुड़की के वरिष्ठ उपनिरीक्षक धर्मेंद्र राठी को लाइन हाजिर कर दिया, जबकि उपनिरीक्षक राजीव उनियाल को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया।
बताया जा रहा है कि फायरिंग की घटना के बावजूद ये अधिकारी मौके पर समय से नहीं पहुंचे और न ही इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को समय रहते दी गई।