एसएसपी ने दी होली की शुभकामनाएं

हरिद्वार। एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने जनपद वासियों को होली की शुभकामनाएं दी और प्रेम, सौहार्द और जिम्मेदारी के साथ सुरक्षित होली मनाने की अपील की। होली की शुभकामनाएं देने के साथ एसएसपी ने शांति व्यवस्था बिगाड़ने वालों और हुड़दंग करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई और पुलिस को लगातार गश्त एवं सघन चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश भी दिए। आमजन से सुरक्षित होली मनाने की अपील करते हुए एसएसपी नवनीत सिंह ने कहा कि रंगों के त्योहार होली को खुशी से मनाएं। किसी प्रकार की अव्यवस्था उत्पन्न ना करें। होली को सकुशल संपन्न कराने के लिए संवेदनलशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस फोर्स तैनात की गयी है। चाक चैबंद सुरक्षा व्यवस्था के साथ अव्यवस्था फैलानों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। किसी भी जाति समुदाय के लिए अपशब्दों का प्रयोग ना करें। सोशल मीडिया पर अफवाहें फैलाने से बचें। पुलिस की आवश्यकता पड़ने पर 112 या नजदीकी थाना चोकी पर अवश्य संपर्क करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *