भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) देहरादून शाखा ने यूकॉस्ट में “मानक मंथन” कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें औषधीय पैकेजिंग के लिए एल्युमिनियम फॉइल से जुड़े आईएस 16011:2012 मानक पर चर्चा हुई। बीआईएस निदेशक सौरभ तिवारी ने कहा कि फार्मा उत्पादों की गुणवत्ता पैकेजिंग से जुड़ी है। तकनीकी सत्र में वैज्ञानिक सचिन चौधरी ने परीक्षण विधियों और वैश्विक ट्रेंड्स पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में उद्योग विशेषज्ञों और फार्मा कंपनियों ने भाग लेकर सुझाव दिए।