नगर निकाय चुनाव के लिए कांग्रेस की रणनीतिक बैठक आयोजित

हरिद्वार। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय सचिव व नगर निकाय चुनाव के जिला प्रभारी प्रकाश जोशी ने आज भगत सिंह चौक स्थित नेहरू युवा में नगर निगम और नगर पालिका चुनाव के लिए पार्टी के पदाधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की।

 बैठक में जोशी ने नगर निगम चुनाव में एकजुट होकर उतरने की बात कही। बैठक में कुछ वार्ड अध्यक्षों के न पहुँचने पर जोशी ने कहा कि ऐसे लोगों के साथ इलेक्शन कैसे लड़ा जा सकता है। ऐसे नेताओं के साथ मिलकर चुनाव लड़ना मुश्किल होगा। सभी नेताओं को अपने-अपने वार्ड में जनता से संपर्क करना चाहिए और यही एकमात्र तरीका है जिससे चुनाव जीता जा सकता है। जोशी ने कहा कि हर वार्ड में योग्य उम्मीदवार की तलाश के लिए कार्यकर्ताओं की एक टीम बनाई जानी चाहिए, जो जनता के बीच जाकर मजबूत प्रत्याशियों का चयन करे। बैठक में जोशी ने कहा हि उपचुनाव की दोनों सीटें कांगे्रस के पक्ष में गई। जनता अब भाजपा के पक्ष में नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *