हरिद्वार। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर जिला पूर्ति विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में उपयोग हो रहे 5 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए हैं।
जिला पूर्ति अधिकारी मुकेश पाल ने बताया कि रेलवे स्टेशन के पास होटलों व दुकानों में छापेमारी के दौरान 14.2 किलो के 5 सिलेंडर पकड़े गए, जिनमें 1 इंडेन और 4 भारत गैस के हैं। यह कार्रवाई आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत की गई।
प्रशासन ने साफ किया है कि घरेलू सिलेंडर का व्यावसायिक उपयोग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। साथ ही जिले की 41 गैस एजेंसियों की निगरानी के लिए 41 नोडल अधिकारी भी तैनात किए गए हैं।