हरिद्वार। महानगर व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष सुनील सेठी ने गंगानगरी में माहौल बिगाड़े जाने की कड़ी निंदा की है। उन्होंने हरिद्वार में बढ़ते अपराधों को लेकर उत्तराखंड पुलिस महानिदेशक से सख्त कदम उठाने की मांग की है। इसके लिये उन्होंने डीजीपी को पत्र लिखकर माहौल प्रभावित करने वाले असमाजिक तत्वों के खिलाफ ठोस कार्रवाई करने की अपील की है।
सुनील सेठी ने पत्र में लिखा है कि बीते दिनों पूर्व हुई डकैती के बाद शहर में चैन लूट, बच्चे उठाने वाले गिरोह और वाहन चोरी करने वाले गिरोह सक्रिय हो गए है, जिससे स्थानीय नागरिक और व्यापारी डरा हुआ है। इस पर नियंत्रण पाने के लिए प्रशासन को रात में गश्त बढ़ानी चाहिए और सत्यापन अभियान को तेज करना चाहिए।
साथ ही, उन्होंने नशे के प्रभाव से माहौल बिगाड़ने वाले असमाजिक तत्वों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की मांग की। जबकि गंगानगरी को भिखारी मुक्त और नशा मुक्त बनाने के लिए विशेष अभियान चलाने की जरूरत है। उन्होंने गंगा किनारे के खाली स्थानों पर बाहरी व्यक्तियों की पहचान और सत्यापन सुनिश्चित करने की आवश्यकता भी व्यक्त की है।
पत्र भेजकर मांग करने वालो में महानगर अध्यक्ष जितेंद्र चोरसिया, महामंत्री नाथीराम सैनी, कोषाध्यक्ष मुकेश अग्रवाल, उपाध्यक्ष सुनील मनोचा, जिला उपाध्यक्ष पंकज माटा, वरिष्ट उपाध्यक्ष प्रीत कमल, सचिव सोनू चैधरी, अनिल कोरी, एस एन तिवारी, सचिन अग्रवाल रहे।