मतगणना केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े निर्देश जारी

हरिद्वार। निकाय चुनाव संपन्न होने के बाद पुलिस बल मतगणना की तैयारियों में जुट गया है। नगर क्षेत्र में एसपी सिटी पंकज गैरोला ने भल्ला कॉलेज में और देहात क्षेत्र में एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने नगर निगम सभागार में पुलिस बल को ब्रीफ किया। ब्रीफिंग में मतगणना केंद्रों पर तैनात पुलिस बल को सुरक्षा व्यवस्था के बारे में दिशा-निर्देश दिए गए।

निर्देशों में कहा गया कि सभी पुलिसकर्मी अपनी ड्यूटी से जुड़ी जानकारी लेकर पर्यवेक्षण अधिकारी का संपर्क नंबर अपने पास रखें, अनुशासन और ड्यूटी कार्ड के साथ जिम्मेदारीपूर्वक कार्य करें। ड्यूटी के दौरान निर्धारित वर्दी में रहकर निष्पक्षता बनाए रखें और उम्मीदवारों पर कोई टिप्पणी न करें। मतगणना केंद्र में किसी को मोबाइल, कैमरा या अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाने की अनुमति नहीं होगी। किसी भी अव्यवस्था या विवाद की स्थिति में तुरंत उच्चाधिकारियों को सूचित करना अनिवार्य होगा। साथ ही, अनावश्यक मोबाइल उपयोग से बचते हुए ड्यूटी पॉइंट नहीं छोड़ने और अनधिकृत व्यक्तियों को केंद्र में प्रवेश नहीं करने देने का निर्देश दिया गया। इन व्यवस्थाओं का उद्देश्य शांतिपूर्ण और सुचारु मतगणना सुनिश्चित करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *