विकासखण्ड बहादराबाद में ब्लॉक स्तरीय युवा महोत्सव-2025 का सफल आयोजन

हरिद्वार। क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल अधिकारी, बहादराबाद ने अवगत कराया कि विगत वर्षों की भांति वित्तीय वर्ष 2025-26 में युवा कल्याण विभाग, हरिद्वार द्वारा विकासखण्ड बहादराबाद में **ब्लॉक स्तरीय युवा महोत्सव-2025** का सफल आयोजन **उत्तराखण्ड संस्कृत विश्वविद्यालय, बहादराबाद** में किया गया।

महोत्सव के अंतर्गत **सांस्कृतिक एवं कल्चरल ट्रेक कार्यक्रमों** में *लोकनृत्य (सामूहिक), लोकगीत (सामूहिक), कहानी लेखन, चित्रकला, भाषण* तथा *कविता लेखन प्रतियोगिताएं* आयोजित की गईं। इन प्रतियोगिताओं में विकासखण्ड बहादराबाद के प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विजेता प्रतिभागियों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान के अनुसार पुरस्कार स्वरूप उपहार प्रदान किए गए।

कार्यक्रम का **उद्घाटन मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख बहादराबाद श्रीमती आशा नेगी** द्वारा किया गया।
इस अवसर पर **विशिष्ट अतिथि खण्ड विकास अधिकारी श्री मानस मित्तल**, **आयोजक क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल अधिकारी श्री सोनू कुमार**, **आचार्य उत्तराखण्ड संस्कृत विश्वविद्यालय श्रीमती मिनाक्षी सिंह**, **क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल अधिकारी रूड़की श्री अनिल कुमार**, **भगवानपुर के अधिकारी श्री विक्रान्त चौधरी**, **पी०आर०डी० ब्लॉक कमाण्डर बहादराबाद श्री रामकुमार** तथा **पी०आर०डी० हल्का सरदार बहादराबाद श्री सुशील गिरि** सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *