देवभूमि मालिक एवं टैक्सी यूनियन रेलवे स्टेशन के अध्यक्ष सुनील मनोचा, महामंत्री संजय शर्मा व कोषाध्यक्ष बने देवेन्द्र कुमार बिट्टू

हरिद्वार। श्री रामलीला रंगमंच मायापुर में देवभूमि मालिक एवं टैक्सी यूनियन रेलवे स्टेशन हरिद्वार की बैठक का आयोजन यूनियन के मुख्य संरक्षक विधायक मदन कौशिक एवं भाजपा नेता सुभाष चंद्र की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया। बैठक में सर्वसम्मिति से यूनियन के अध्यक्ष के रूप में सुनील मनोचा, महामंत्री के रूप में संजय शर्मा, कोषाध्यक्ष के रूप में देवेंद्र कुमार बिट्टू, उपाध्यक्ष के रूप में टिंकू भाटिया, सचिव के रूप में आकाश गुप्ता को निर्वाचित किया गया। इस दौरान संरक्षक राजू मनोचा एवं कपिल विश्नोई ने चुनाव को संपन्न कराया।

इस अवसर पर यूनियन के वरिष्ठ पदाधिकारी नरेश शर्मा, लालचंद अरोड़ा, पूर्व प्रधान महेश कुकरेती, राजा, संतोष कुमार, राजेश्वर करनवाल, ललित अरोड़ा, दुर्गा के साथ ही ऑटो रिक्शा यूनियन रेलवे स्टेशन के अध्यक्ष रवि शर्मा, ऑटो रिक्शा यूनियन रोडवेज के वरिष्ठ पदाधिकारी संजीव चतुर्वेदी, सिद्धू एवं अन्य मालिक/चालक आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *