सुनील सेठी ने श्रद्धालुओं और तीर्थयात्रियों की आस्था का सम्मान करने का अनुरोध किया, विशेष रूप से हरकी पौड़ी, कनखल, खड़खड़ी और घाटों पर अस्थि विसर्जन के लिए आए यात्रियों पर रंग या पानी के गुब्बारे न डालें। साथ ही, किसी भी व्यक्ति पर जबरन रंग डालने से बचें, खासकर यदि वह किसी धार्मिक अनुष्ठान या आवश्यक कार्य से आया हो। नशे से दूर रहकर, रफ ड्राइविंग न करते हुए, अपने परिवार और मित्रों संग सुरक्षित और उल्लासपूर्ण तरीके से होली मनाए। किसी भी अप्रिय घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दें और प्रशासन का सहयोग करते हुए सौहार्दपूर्ण वातावरण में होली के इस पावन पर्व का आनंद लें!