हरिद्वार। जिलाधिकारी कर्मेंद्र सिंह ने उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा के कई केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। नेशनल इंटर कॉलेज धनौरी, हरिओम सरस्वती इंटर कॉलेज और जीजीआईसी ज्वालापुर पहुंचे जिलाधिकारी ने परीक्षा की व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया।
मुख्य शिक्षा अधिकारी केके गुप्ता ने बताया कि हरिओम सरस्वती इंटर कॉलेज में हाईस्कूल सूचना प्रौद्योगिकी के दोनों उपस्थित रहे। रंजन कला में 99 में से 94 विद्यार्थी उपस्थित थे, जबकि 5 अनुपस्थित रहे। इंटरमीडिएट रसायन विज्ञान में 176 विद्यार्थियों के पंजीकरण में से 167 परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 9 अनुपस्थित रहे।
जीजीआईसी ज्वालापुर में हाईस्कूल सूचना प्रौद्योगिकी में 74 में से 73 विद्यार्थी उपस्थित रहे और एक अनुपस्थित रहा। रंजन कला में 50 में से 47 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 3 अनुपस्थित रहे। इंटरमीडिएट रसायन विज्ञान में 78 में से 77 विद्यार्थी परीक्षा में उपस्थित रहे और एक विद्यार्थी अनुपस्थित था।