देहरादून। सुप्राडिन, बायर्स कंज्यूमर हेल्थ डिविजन का भारत का अग्रणी मल्टीविटामिन ब्रैंड, ने 10 शहरों में सुप्राडिन फटीग सर्वे किया था। इस सर्वे के तहत किये गये अध्ययन में पता चला कि भारत के 85 प्रतिशत युवा जब सोकर उठते हैं तो उन्हें थकान महसूस होती है। इस स्टडी में और भी कुछ चैंकाने वाले परिणाम मिले हैं। यह सर्वे नेशनल न्यूट्रीशन वीक में जारी किया गया और ‘वन नेशन 100 प्रतिशत न्यूट्रीशन’ के लिये सुप्राडिन के मिशन को आगे बढ़ाता है। इसका लक्ष्य पोषण की बढ़ती कमी पर जागरूकता पैदा करना और लोगों के बीच खुद की देखभाल को बढ़ावा देना है। सर्वे के नतीजों में भारत की कामकाजी आबादी के बीच बढ़ती थकान पर रौशनी डाली गई है और इसमें क्षेत्रीय तथा जनसांख्यिकीय आधार पर महत्वपूर्ण भिन्नताएं मिलती हैं।