स्वामी शिवानंद का बयान झूठा और आपत्तिजनक है:भुल्लर

हरिद्वार। स्वामी शिवानंद की अमर्यादित टिप्पणियों और झूठे आरोपों पर पलटवार करते हुए भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष विक्रम भुल्लर ने आज प्रेसक्लब सभागार में प्रेसवार्ता करते हुये कहा कि संत का आचरण समाज को प्रेरित करने वाला होना चाहिए, न कि झूठ और अराजकता फैलाने वाला। उन्होंने स्वामी शिवानंद पर मुख्यमंत्री और प्रतिष्ठित लोगों और हरिद्वार की जनता तक को अपमानजनक शब्दों से संबोधित करने का आरोप लगाया और इसे संत परंपरा और सामाजिक मर्यादा का अपमान करार दिया। नेता ने स्वामी शिवानंद से अपनी अमर्यादित भाषा और झूठे आरोपों के लिए सार्वजनिक माफी मांगने की मांग की। उन्होंने कहा कि गंगा संरक्षण के लिए गाली-गलौज और अराजकता फैलाने के बजाय ठोस और वैज्ञानिक समाधान प्रस्तुत करने चाहिए। मानहानि के नोटिस पर पलटवार करते हुए नेता ने इसे सच बोलने वालों की आवाज दबाने की कोशिश बताया और कहा कि वे न तो झुकने वाले हैं और न ही चुप रहने वाले। उन्होंने हरिद्वार की जनता से अपील की कि वे गंगा संरक्षण की आड़ में भ्रम, झूठ और अराजकता फैलाने वालों से सतर्क रहें। नेता ने चेतावनी दी कि यदि स्वामी शिवानंद तुरंत माफी नहीं मांगते, तो उनकी झूठी और स्वार्थपूर्ण राजनीति का पर्दाफाश किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *