हरिद्वार। उत्तराखंड सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री और स्वामी यतीश्वरानंद महाराज के जन्मदिन पर छनमन कैप चैरिटेबल ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं दीं और आशीर्वाद लिया।

इस अवसर पर वेद मंदिर में ट्रस्ट के सदस्यों ने महाराज को जन्मदिन की बधाई दी। पदाधिकारियों ने उनकी दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप गोयल भी मौजूद रहे। वेद मंदिर में उपस्थित सभी लोगों ने इस अवसर को यादगार बनाने में योगदान दिया।