हरेला पर्व पर एक लाख वृक्षों को रोपण करने का लक्ष्य

हरिद्वार। जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने हरेला पर्व को सुनियोजित तरीके से मनाये जाने हेतु बैठक का आयोजन किया। जिसमें जिले के प्रत्येक विभाग में पौधा रोपण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया। उन्होंने सरकारी भूमि, सिचाईं विभाग, पी.डब्लू.डी., थानों, शिक्षण संस्थानों, कॉलेजों आदि में वृक्षों को रोपण करने के निर्देश जारी किये।

उपवन संरक्षक वैभव कुमार सिंह ने बताया कि हरेला पर्व पर जनपद में एक लाख वृक्षों को रोपण करने का लक्ष्य रखा गया। उन्होंने एच.आर.डी.ए या नगर निगम तथा सड़क के किनारों पर फलदार वृक्ष रोपण करने हेतु सुझाव दिये ताकि वर्षा ऋतु में भूमि कटाव को रोका जा सके।

जिलाधिकारी ने बदलते वातावरण को देखते हुए कहा कि आने वाले वर्षों में वृक्षों की उपयोगिता बढ़ जायेगी, इसलिये ऐसे वृक्षों का रोपण किया जाए जो वर्ष भर फूल व फल दें। साथ ही जिला शिक्षाधिकारी के.के गुप्ता ने स्कूलों तथा कॉलेजों में ग्रीन फैंसिंग कराए जाने निर्देश दिये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *