आतंकवाद का जड़ से खात्मा हो – सुनील सेठी

महानगर व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष सुनील सेठी के नेतृत्व में स्थानीय निवासियों व व्यापारियों ने आतंकवाद के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने पाकिस्तान को “आतंक की फैक्ट्री” बताते हुए उसके खिलाफ कड़ी नारेबाजी की और केंद्र सरकार से आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब देने की मांग उठाई।

सुनील सेठी ने कहा कि देश में लगातार हो रही आतंकी घटनाओं से नागरिकों में रोष है और लोग भयभीत हैं। निर्दोष लोगों की हत्या करने वाले आतंकियों को अब उनके घरों से निकालकर फाँसी पर लटकाने का समय आ गया है। उन्होंने कहा कि आतंक का नेटवर्क तोड़ने के लिए केंद्र सरकार को अब कठोर कदम उठाने होंगे।

उन्होंने यह भी मांग की कि जिन स्थानों और संस्थानों से आतंकी पकड़े जा रहे हैं, उन्हें तुरंत सील किया जाए। ऐसे लोगों पर रासुका व राष्ट्रद्रोह जैसी सख्त धाराएँ लगाकर कार्रवाई होनी चाहिए, जो देश से अनुदान लेकर आतंकवाद को बढ़ावा दे रहे हैं।

इस मौके पर हरीश अरोड़ा, डॉ. निशीथ ऐरन और हरिमोहन भारद्वाज ने भी कहा कि आतंकियों की बढ़ती घुसपैठ रोकने के लिए अब निर्णायक कदम उठाने अत्यंत आवश्यक हैं। सरकार को देश की सुरक्षा के लिए ठोस नीति लागू करते हुए आतंकवाद का हमेशा के लिए अंत करना होगा।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से हरीश अरोड़ा, डॉ. निशीथ ऐरन, राकेश जमदग्नि, हरिमोहन भारद्वाज, रामनिवास गोयल, समाजसेवी हरीश साहनी, हनी अग्रवाल, देव माहेश्वरी, आनंद यादव, लाल सिंह पांडे, लक्की अनेजा, सुनील मनोचा, प्रीत कमल, रमन सिंह, कपिल कुमार, जनार्दन पांडे, वीरेंद्र नेगी, दिनेश कुमार, राजू जोशी, मनोज कुमार, राजकुमार मिश्रा, सन्नी अरोड़ा, विनोद ठाकुर, नीरज, नवीन कुमार, सचिन अग्रवाल, राहुल शर्मा, कमल, शंकर सिंह और सोनू चौधरी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *