छनमन कैप चैरिटेबल ट्रस्ट का 7वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया

हरिद्वार। रविवार को शिवालिक नगर स्थित मुख्य कार्यालय में छनमन कैप चैरिटेबल ट्रस्ट रजि. 0927 का 7वां स्थापना दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक आदेश चौहान और विशिष्ट अतिथि के तौर पर माटी कला बोर्ड के राज्य मंत्री शोभाराम प्रजापति शामिल हुए।

संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्ष व संयोजक डॉ. बबीता योगाचार्य ने महिला सशक्तिकरण, बाल कल्याण, गौ-संरक्षण, पर्यावरण सुरक्षा और प्लास्टिक मुक्त अभियान जैसे सामाजिक कार्यों पर संस्था की भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि अब तक कई युवाओं को जागरूक किया जा चुका है।

साधना राघव ने प्लास्टिक मुक्त अभियान और विभिन्न क्षेत्रों में चल रहे संस्थागत कार्यों की जानकारी साझा की। प्रदेश उपाध्यक्ष नीरू कौशिक ने गौ-संरक्षण के महत्व पर विशेष रूप से सभी को जागरूक किया, जबकि प्रदेश अध्यक्ष मधु शर्मा ने टीम के सभी पदाधिकारियों का परिचय कराया।

कार्यक्रम का संचालन प्रदेश मीडिया प्रभारी राधिका नागरथ ने किया और जलपान की व्यवस्था यूथ प्रभारी आरती मेहता द्वारा की गई। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष पूनम शर्मा, जिला महामंत्री नीलम, जिला मंत्री दीपा और प्रीति, जिला सचिव सविता, उपाध्यक्ष संगीता सैनी, प्रवेश गुप्ता, विकास गोयल, नितिन वालिया, विजयपाल, सुरेश शर्मा सहित ट्रस्ट की टीम के कई सदस्य मौजूद रहे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *