हरिद्वार। प्रणव सिंह चैंपियन को सीजेएम कोर्ट से राहत नहीं मिली। कोर्ट ने उनके खिलाफ धारा 109 हटाने की अर्जी खारिज कर दी, जिससे उन्हें फिलहाल जेल में ही रहना होगा।
आज चैंपियन और अन्य आरोपियों की पेशी ऑनलाइन माध्यम से हुई। कोर्ट ने कहा कि अब चैंपियन को ऊपरी अदालत में जमानत की अर्जी दाखिल करनी होगी।
अभी तक इस मामले में चैंपियन को कोई राहत नहीं मिल पाई है और उनकी जमानत याचिका खारिज हो गई है।