द क्लेरिजेस नाभा रेजिडेन्सः ऐतिहासिक वैभव और प्रकृति का मिलाजुला संगम

मसूरी। अगर आप जिंदगी को खास अंदाज में जीना चाहते हैं तो क्लेरिजेस नाभा रेजिडेन्स उत्तराखंड का ऐतिहासिक और विलासिता से भरपूर होटल है, जिसका इतिहास 1830 से जुड़ा है। यह कभी नाभा के महाराजा का ग्रीष्मकालीन निवास हुआ करता था। यह खूबसूरत बुटीक होटल 13 एकड़ की भूमि में तैयार किया गया शानदार विला है, जहाँ देवदार और ओक के घने जंगल इसकी शोभा बढ़ाते हैं। इसका आकर्षक सिंगल-स्टोरी कॉलोनियल आर्किटेक्चर, पुराने जमाने की खूबसूरती को आधुनिक भारतीय विलासिता के साथ जोड़ता है, जो इसे एक यादगार और शांतिपूर्ण होटल होने का गौरव प्रदान करता है। बड़े बदलाव  के बाद, होटल ने अपनी मूल विशेषताओं को सुरक्षित रखते हुए, आधुनिक सुविधाओं और आरामदायक रूम  के साथ मेहमानों के अनुभव को और बेहतर बनाने का  प्रयास किया है, जो द क्लेरिजेस नाभा रेज़िडेन्स को मसूरी में एक प्रमुख गंतव्य के रूप में फिर से स्थापित करता है, जहाँ ठहरने वाले लोग मसूरी के समृद्ध इतिहास का आनंद लेते हुए अद्वितीय  विलासिता अनुभव कर सकते हैं। यहाँ  बाईस आलीशान कमरे है। जो आधुनिक साज सज्जा से निर्मित हैं। यहां पहुंचने वाले मेहमान दो शानदार डाइनिंग हॉल का आनंद ले सकते हैं जहाँ विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजनों के साथ, विक्टोरियन बार में बैठकर  सिग्नेचर कॉकटेल के साथ खुशनुमा माहौल का मजा लिया जा सकता है।सुकून की तलाश में आए लोगों के लिए, द सेराफिक स्पा एक शांतिपूर्ण स्थान है, जहाँ मेहमान तरोताजा और रिलेक्स महसूस कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *