हरिद्वार में लगातार 1 माह 18 दिन से चल रहा स्वच्छता अभियान, दिखने लगा असर

हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार को साफ, स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के लिए मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुपालन में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में जनपद में पिछले 1 माह 18 दिन से निरंतर स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। जिलाधिकारी स्वयं अभियान की नियमित मॉनिटरिंग कर रहे हैं, जिसका धरातल पर सकारात्मक असर दिखने लगा है।

नववर्ष के अवसर पर शुरू किए गए इस अभियान में जनपदवासियों, धार्मिक संस्थाओं, व्यापार मंडलों, जनप्रतिनिधियों एवं स्वयंसेवी संगठनों से सक्रिय सहयोग की अपील की गई है। अभियान के अंतर्गत बीएचईएल, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, लोक निर्माण विभाग, खंड विकास अधिकारियों, महिला मंगल दलों एवं स्वयंसेवी संस्थाओं द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में साफ-सफाई, नालियों की सफाई और अतिक्रमण हटाने का कार्य किया गया।

जिला प्रशासन ने अपील की है कि गांव-गांव और घर-घर स्वच्छता का संदेश पहुंचाया जाए, ताकि जनसहयोग से हरिद्वार को स्वच्छ और सुंदर जनपद बनाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *