हरिद्वार पहुंचे मलेशियाई प्रशासनिक अधिकारियों का भव्य स्वागत, जिला प्रशासन ने दी शासन व्यवस्था की जानकारी

हरिद्वार, 29 अप्रैल। मलेशिया की सिविल सेवा के 24 प्रशिक्षु अधिकारियों का एक दल 9वें प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत राष्ट्रीय सुशासन केंद्र, भारत सरकार की ओर से हरिद्वार पहुंचा। डॉ. संजीव शर्मा और बृजेश बिष्ट के नेतृत्व में आए दल का स्वागत अपर जिलाधिकारी दीपेंद्र सिंह नेगी और जिला प्रशासन के अधिकारियों ने किया। कार्यशाला के दौरान भारत की शासन व्यवस्था, जिला प्रशासन की कार्यप्रणाली, आपदा प्रबंधन, पुलिस व्यवस्था और स्वास्थ्य सेवाओं सहित विभिन्न विभागों की संरचना और चुनौतियों पर विस्तार से जानकारी दी गई। एसपी जितेंद्र चौधरी ने कानून-व्यवस्था और भीड़ नियंत्रण पर प्रकाश डाला। सीएमओ डॉ. आर. के. सिंह ने जनपद की स्वास्थ्य व्यवस्था की जानकारी दी। कार्यक्रम के अंत में मलेशियाई दल प्रमुख मोहम्मद नासिर ने हरिद्वार प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए स्मृति चिन्ह भेंट किए। कार्यशाला में विभिन्न जिला स्तरीय अधिकारी भी उपस्थित रहे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *