प्रधानमंत्री मोदी की लंबी आयु के लिए संस्था ने किया पौधारोपण

हल्द्वानी। एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था के पदाधिकारियों ने संस्था अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार साहू व सदस्य सुनीता तिवारी के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर आर्मी कैंट परिसर में पौधारोपण किया। इस दौरान प्रधानमंत्री की लंबी आयु की कामना करते हुए उनके राष्ट्रहित कार्यों की सराहना की गई।

संस्था की मार्गदर्शक पूर्णिमा रजवार और सदस्य मनीष साहू ने संयुक्त रूप से कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने भारत को विश्वगुरु बनाने के संकल्प के साथ दिन-रात परिश्रम कर देश को हर क्षेत्र में नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया है। उनके नेतृत्व में भारत ने विश्व पटल पर नई पहचान बनाई है और आज पूरी दुनिया भारत की क्षमता को स्वीकार कर रही है।

पौधारोपण कार्यक्रम में सैन्य अधिकारियों और जवानों के साथ संस्था पदाधिकारी व सदस्य बलराम हालदार, धर्मपाल सिंह, दिव्यांशी जोशी, रेनू कांडपाल, जया जोशी, मीरा श्रोत्रिय, नमन तिवारी, सूरज मिस्त्री, अंशिका साहू, निखिल कुमार, अमन कुमार, सुशील राय, दीपक कुमार, सूरज कुम्हार, मुकेश कुमार सहित कई लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *