हरिद्वार को स्वच्छ–सुंदर बनाने के लिए लगातार जारी सफाई अभियान, धरातल पर दिखने लगा असर

हरिद्वार। तीर्थनगरी हरिद्वार को स्वच्छ, सुंदर, क्लीन और मॉडल जनपद बनाने के उद्देश्य से पिछले एक माह तीन दिनों से निरंतर चल रहा व्यापक सफाई अभियान अब धरातल पर प्रभावी रूप से दिखाई देने लगा है। नगरीय क्षेत्रों से लेकर गांव-कस्बों और प्रमुख सड़क मार्गों तक नियमित सफाई कराई जा रही है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के कुशल नेतृत्व और सतत निगरानी में अभियान ने गति पकड़ी है, जो मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुरूप जनपद को स्वच्छ और आदर्श बनाने की दिशा में संचालित किया जा रहा है।

अपर परियोजना निदेशक नलिनीत घिल्डियाल ने बताया कि रावली महदूद क्षेत्र में महिला समूहों द्वारा सक्रिय भागीदारी के साथ सफाई अभियान चलाया गया। वहीं जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा रावत के अनुसार आपदा प्रबंधन परिसर और पार्क में कर्मचारियों ने साफ-सफाई कर कूड़ा एकत्रित किया। विकास खंड खानपुर में भी निरंतर सफाई अभियान जारी है, जिसकी जानकारी खंड विकास अधिकारी ने दी।

इसके साथ ही जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि जनपद की देशी व विदेशी मदिरा दुकानों में भी नियमित रूप से सफाई कराई जा रही है। बहुउद लोक सेवा संस्थान द्वारा रावली महदूद क्षेत्र में चलाए गए सफाई अभियान से जनसहभागिता को भी बढ़ावा मिला है। प्रशासन का मानना है कि निरंतर प्रयासों से हरिद्वार को स्वच्छ और सुंदर जनपद के रूप में स्थापित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *