काशीपुर। फूल नहीं चिंगारी है, यह भारत की नारी है! जी हां ये हमारा नहीं बल्कि वार्ड नंबर 10 से चुनाव लड़ रही भाजपा की युवा प्रत्याशी श्रीमती अंजना के समर्थकों का कहना है। चुनाव प्रचार में मिल रहे सभी वर्गों के सहयोग से गदगद अंजना का कहना है कि वे भारी मतों से विजयी होंगी।
नगर निगम के लिए हो रहे चुनाव में भाग्य आजमा रहे सभी प्रत्याशियों ने प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी है, यहां वार्ड नंबर 10 से चुनाव लड़ रही भाजपा की युवा प्रत्याशी श्रीमती अंजना का चुनाव प्रचार भी जोरों पर है। चुनाव प्रचार के लिए निकलने से पहले आज अपने कार्यालय में हमारे संवाददाता से बात करते हुए श्रीमती अंजना ने बताया कि वार्ड के सभी वर्गों युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों का उन्हें भरपूर सहयोग मिल रहा है, जिससे उन्हें काफी प्रसन्नता हो रही है। एक सवाल के जवाब में अंजना ने कहा कि लंबे समय से वार्ड में विकास कार्यों की उपेक्षा हुई है, हद तो यह है की मुख्य मार्ग भी इतनी जर्जर अवस्था में है कि उन पर चलना मुश्किल हो रहा है। चुनाव जीतने के बाद वह सबसे पहले इन्हीं मूलभूत समस्याओं का समाधान करेंगी। उन्होंने कहा कि वह झूठे वादे नहीं कर रही हैं बल्कि ठोस आश्वासन दे रही हैं जिसे वह चुनाव जीतने के बाद साबित करके दिखा देंगी। यहां अंजना के साथ ही कई महिलाओं और उनके समर्थनों ने कैमरे के आगे खुलकर बोला कि उन्हें पूरा भरोसा है कि वह चुनाव जीतने के बाद वार्ड का सर्वांगीण विकास करेंगी ।बाजपुर रोड और कई अन्य आज श्रीमती अंजना ने वैशाली कॉलोनी के साथ बाजपुर रोड और कई अन्य जगह पहुंचकर जनसंपर्क किया। इस दौरान उनके साथ बलविंदर सिंह, भुवन चंद्र मठपाल, श्रीमती कमला बिष्ट, मनिंदर सिद्धू, सुषमा चौहान, संध्या पाल, भावना पनपने, हेमा पंत, प्रेमा मिश्रा, रेखा बिष्ट, कंचन, पूजा जोशी, कबूतरी देवी, रेखा देवरानी, सुनीता नेगी, पूजा बिष्ट, विमला देवी, सूमा देवी, लीला, चंद्रिका व ज्योति वर्मा सहित दर्जनों समर्थक शामिल थे।