वार्ड की जनता साथ है इसलिए जीत भी सुनिश्चित है: विमला देवी

काशीपुर। वार्ड की जनता हमारे साथ है और हमारी जीत सुनिश्चित है! जी हां यह हमारा नहीं बल्कि वार्ड नंबर 10 से चुनाव लड़ रही निर्दलीय प्रत्याशी श्रीमती विमला देवी व उनके समर्थकों का कहना है ।विमला देवी का प्रचार अभियान अब जोरों पर चल रहा है।

नगर निगम के वार्ड नंबर 10 से चुनाव लड़ रहीं दमदार प्रत्याशी विमला देवी ने आज अपने समर्थकों के साथ वैशाली कॉलोनी व खड़कपुर के लाइन पार के एरिया में डोर टू डोर जाकर जनसंपर्क किया और विश्वास दिलाया कि जनता ने उन्हें मौका दिया तो वे वार्ड की सभी मूलभूत समस्याओं का प्राथमिकता के साथ समाधान करेंगी। इस दौरान क्षेत्र के लोगों ने भी उनका साथ देने का आश्वासन दिया। जनसंपर्क से लौट के बाद विमला देवी व उनके समर्थको ने हमारे संवाददाता से बातचीत में कहा कि उन्हें अपनी जीत का पूरा भरोसा है, श्रीमती विमला देवी ने एक सवाल के जवाब में कहा कि पूर्व के प्रतिनिधियों की उपेक्षा के कारण इस वार्ड का समुचित विकास नहीं हो पाया है, जगह-जगह सड़के टूटी-फूटी हैं, सफाई और पथ प्रकाश व्यवस्था सही नहीं है, पेयजल की भी दिक्कतें हैं ।उन्होंने कहा कि चुनाव जीतने के बाद में इन्हीं मूलभूत समस्याओं का समाधान करने का प्रयास करेंगी। विमला देवी ने कहा कि उन्हें झूठे वायदे करने नहीं आते, वह सामान्य परिवार से आती हैं और लोगों के दुख दर्द से वाकिफ हैं ।इसलिए जो कह रही हैं वह करके दिखाएंगी। यहीं पर मौजूद विमला देवी के पति समाजसेवी धर्मपाल सिंह ने कहा कि उनका चुनाव प्रचार ठीक चल रहा है, सभी धर्मों और सभी वर्गों का उन्हें समर्थन मिल रहा है, उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता समझदार है और अब वह किसी के बहकावे में आने वाली नहीं है। आज के जनसंपर्क में विमला देवी के साथ सुषमा देवी, कस्तूरी देवी, ममता देवी, कमलेश, धर्मपाल सिंह, एम.एल.पुष्कर, कुलमीत सिंह, अरविंद प्रजापति, प्रेम सिंह, डोरी लाल, व बलजीत सिंह सहित दर्जनों समर्थक साथ थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *