रुद्रपुर। जनपद में सभी तहसीलों के सर्किल रेट निर्धारण की प्रक्रिया तेज हो गई है। शुक्रवार को जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरया ने सभी उप जिलाधिकारियों और सब रजिस्ट्रारों के साथ वर्चुअल बैठक कर सर्किल दर निर्धारित करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने कहा कि दो दिनों के भीतर सभी उप जिलाधिकारी सब रजिस्ट्रारों के साथ बैठक कर सर्किल दर तय करें और अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करें। उन्होंने यह भी कहा कि यदि किसी तरह के मार्गदर्शन की आवश्यकता हो तो अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व) से जानकारी ली जा सकती है।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि तय सर्किल रेट को जल्द से जल्द मुख्यालय भेजा जाए ताकि शासन से स्वीकृति मिल सके।
बैठक में अपर जिलाधिकारी अशोक कुमार जोशी, मुख्य कोषाधिकारी डॉ. पंकज कुमार शुक्ल, उप नगर आयुक्त शिप्रा जोशी, सहायक आयुक्त निबंधक, उप जिलाधिकारी किच्छा कौस्तुभ मिश्र और तहसीलदार गिरीश जोशी समेत सभी उप जिलाधिकारी वर्चुअल रूप से जुड़े थे।