हरिद्वार। विद्युत विभाग ने उतरी हरिद्वार में लंबे समय से बिजली कटौती और ओवरलोड की समस्या को कम करने के लिए अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगाने का कार्य शुरू कर दिया है।
शनिवार को महानगर व्यापार मंडल जिला अध्यक्ष सुनील सेठी ने विद्युत विभाग को चेतावनी दी थी कि 13 अप्रैल तक ट्रांसफार्मर नहीं लगे तो बड़े आंदोलन के लिये बाध्य होंगे। जिसके बाद विद्युत विभाग ने अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगाने का काम शुरू कर दिया।
सुनील सेठी ने मुख्यमंत्री, विधायक मदन कौशिक, जिला अधिकारी और विद्युत विभाग को जनहित में त्वरित कार्यवाही करने पर आभार व्यक्त किया। विभाग ने कहा कि इस महीने के अंत तक 8 ट्रांसफार्मर लगा दिए जाएंगे।