हरिद्वार। नगर कोतवाली पुलिस ने धर्म का दिखावा कर भोले-भाले लोगों को ठगने वाले तीन फर्जी बाबाओं को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी साधु-संत का भेष धारण कर लोगों को गुमराह कर रहे थे और विशेषकर महिलाओं व युवाओं को उनकी निजी व पारिवारिक समस्याओं का समाधान करने का झांसा देकर ठगी करते थे।
रविवार को क्षेत्र में गश्त के दौरान पुलिस ने तीनों आरोपियों को दबोच लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान अनिल नाथ (30) निवासी सपेरा बस्ती चण्डीघाट, हीरा नाथ (26) और अनिक नाथ (29) निवासी धोसीपुरा थाना पथरी के रूप में हुई है।
पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई की जा रही है। अधिकारियों ने साफ किया कि इस तरह के कालनेमियों पर आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।