विकास के नाम पर हरिद्वार की पौराणिकता को न उजाड़ा जाए : व्यापारी

हरिद्वार। महानगर व्यापार मंडल के व्यापारियों ने जिला अध्यक्ष सुनील सेठी के नेतृत्व में कोरिडोर और पॉड कार परियोजना की सर्वे टीम के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। वहीं व्यापारियों ने इन योजनाओं को लेकर चिंता जातते हुए मुख्यमंत्री को पत्र प्रेषित किया।
जिला अध्यक्ष सुनील सेठी ने कहा कि कोरिडोर और पॉड कार परियोजना की सर्वे टीम ने व्यापारियों के बीच भय का वातावरण बना दिया है। इस स्थिति में व्यापारी न तो अपनी दुकानों की मरम्मत कर पा रहे हैं और न ही माल का स्टॉक कर पा रहे हैं। बैंकों ने भी व्यापारियों को लोन और लिमिट बढ़ाने से इनकार कर दिया है, जिससे व्यापारियों का भविष्य असुरक्षित लग रहा है।

महानगर उपाध्यक्ष सुनील मनोचा और वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रीत कमल ने कहा कि पॉड कार परियोजना का अनैतिक रूट पूर्व में भी व्यापारियों का विरोध झेल चुका है। उन्होंने कहा कि कोरिडोर को खाली पड़ी जमीन पर बनाया जाए तथा पॉड कार को रानीपुर से शांतिकुंज और सप्तऋषि तक गंगा किनारे हाईवे पर ले जाकर लागू किया जाए।

कोषाध्यक्ष मुकेश अग्रवाल और जिला उपाध्यक्ष पंकज माटा ने कहा कि कोरिडोर के तहत हरिद्वार को भव्य स्वरूप दिया जाए। इसमें हेरिटेज पोल, डिवाइडर, चैक-चैराहों पर फाउंटेन, गंगा किनारे घाटों का विकास और हरकी पैड़ी को और भव्य रूप देना शामिल हो।

व्यापारियों ने मांग की कि विकास के नाम पर किसी भी व्यापारी को उजाड़ा न जाए। हरिद्वार की पौराणिकता को संरक्षित रखा जाए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *