हरिद्वार में मतगणना के दिन यातायात व्यवस्था में फेरबदल

हरिद्वार। नगर निकाय चुनाव की मतगणना को लेकर पुलिस कप्तान प्रमेन्द्र सिंह डोभाल ने यातायात व्यवस्था में फेरबदल की है। दुपहिया वाहनों की पार्किंग टाउन हॉल (निकट भल्ला स्टेडियम) में की जाएगी, जबकि कार वाहन ऋषिकुल आयुर्वेदिक कॉलेज में पार्क किए जाएंगे। अधिकारी और कर्मचारियों के वाहनों के लिए भल्ला स्टेडियम के सामने सड़क पर पार्किंग की व्यवस्था की गई है।

एसपी सिटी आवास कट से पीडब्ल्यूडी तिराहा तक सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। वहीं, तुलसी चैक से देवपुरा  चौक तक ऑटो, विक्रम और ई-रिक्शा पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेंगे। मतगणना के दौरान भीड़ बढ़ने की स्थिति में तुलसी  चौक से देवपुरा  चौक तक सभी वाहनों का आवागमन रोका जाएगा।

रूट व्यवस्था के तहत, कनखल से बस अड्डा या रेलवे स्टेशन जाने वाले वाहन शंकराचार्य  चौक से तुलसी चैक और शिव मूर्ति  चौक होते हुए गुजरेंगे। वहीं, रानीपुर मोड़ से बस अड्डा या रेलवे स्टेशन जाने वाले वाहन ऋषिकुल तिराहा और देवपुरा  चौक होकर जाएंगे।

एसपी सिटी आवास कट से भल्ला कॉलेज रोड, सहगल गली और कुर्मांचल बैंक तक का रूट जीरो जोन रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *