हरिद्वार। सिडकुल क्षेत्र में सोमवार को परिवहन विभाग की टीम ने हेलमेट को लेकर प्रवर्तन व जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने वालों पर सख्ती दिखाई गई।
सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी निखिल शर्मा ने बताया कि अभियान के दौरान 100 बिना हेलमेट चालकों के चालान किए गए, जबकि 15 से अधिक ऐसे वाहन सीज किए गए जिनके चालकों के पास न तो ड्राइविंग लाइसेंस था और न ही हेलमेट।
उन्होंने बताया कि अभियान का उद्देश्य लोगों में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। वहीं, हेलमेट पहनने वाले वाहन चालकों को परिवहन विभाग की टीम ने फूल और चॉक